फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 and a half lakh rupees in the name of sending abroad and 6.40 lakh rupees on the pretext of getting a government job

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 30 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.40 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
30 and a half lakh rupees in the name of sending abroad and 6.40 lakh rupees on the pretext of getting a government job
यमुनानगर। विदेश भेजने के दो मामलों में आरोपियों ने साढे़ 30 लाख रुपये हड़प लिए। मामला खुला तो पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, साढौरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी न लगने पर जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो धमकी मिली। शिकायत पर इस मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये
मामली गांव निवासी तरसेम सिंह ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे प्रदीप को विदेश भेजना चाहता था। उन्हें पता चला कि गांव सलेमपुर बांगर निवासी मोहित लोगों को विदेश भेजता है। बातचीत करने पर मोहित ने इस पर 16 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। 27 दिसंबर 2021 को उन्होंने मोहित के खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिया, फिर उसने अपने पार्टनर मनजीत सिंह के खाते में 12 लाख रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद दो लाख रुपये आरोपी ने नकद लिए। मार्च में आरोपी ने उनके मोबाइल पर टिकट भेजी। 14 मार्च को प्रदीप दिल्ली गया तो आरोपियों ने उसे एक कार्यालय में बिठाकर रखा। बाद में कह दिया कि टिकट रद्द हो गई है। अब दोबारा टिकट करानी होगी। जिसमें कुछ समय लगेगा। इसके बाद काफी समय बीत गया लेकिन टिकट नहीं कराई गई। शक होने पर आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो वह बहाने बनाने लगे। बाद में उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। कनाडा का वर्क वीजा लगाने के नाम पर रुपयेे ठगे गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि मोहित, उसके पिता कर्मजीत व मनजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

केस-2
थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाचौर निवासी साहब सिंह ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान किसी के माध्यम से उसे पता चला कि बैंक कॉलोनी का धीरज कुमार लोगों को विदेश भेजता है। धीरज ने वीजा पर साढ़े 14 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने उनसे पासपोर्ट व 50 हजार रुपये नकद लिए। बाद में धीरज ने अपने अन्य साथियों पंजाब के जिला मोगा के न्यू गुलाबी बैंक के नजदीक रहने वाले गुरधीर सिंह, अमृतसर रोड निवासी हरविंद्र व यमुनानगर शहर निवासी राजबीर से मिलवाया और दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। बाकी रकम कनाडा में नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई थी। फिर भी आरोपी उससे रुपये लेते रहे। तब तक वह उससे करीब साढ़े 11 लाख रुपये ले चुके थे। आरोपियों ने उसे टिकट थमाकर तीन लाख रुपये और ले लिए। उन्होंने टिकट की जांच कराई तो वह फर्जी निकली। उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर उक्त चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.40 लाख रुपये हड़पे
साढौरा। थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में कस्बा की वाल्मीकि बस्ती निवासी अमरजीत ने गांव चाहड़ों के अशोक तथा जिला कैथल के गांव ककेहड़ी निवासी नसीब पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। अमरजीत ने बताया कि अप्रैल 2020 में उसका संपर्क अशोक से हुआ था। अशोक ने उसे बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवाने का काम करता है। उसके झांसे में आकर अमरजीत ने अपनी दो बेटियों व दामाद को नौकरी लगवाने के लिए उसने डेढ़ लाख रुपये नकद व सभी के प्रमाणपत्र दे दिए। इसके बाद अशोक व नसीब ने उसकी एक बेटी को किसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर रखवा दिया। अशोक व नसीब के झांसे में आकर अमरजीत व उनके परिजनों ने इन दोनों को अलग-अलग तारीखों में 4 लाख 90 हजार रुपये दे दिए। इस तरह आरोपियों ने उनके पास से कुल 6 लाख 40 हजार ऐंठ लिए। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर लगी बेटी को भी हटा दिया गया। धोखाधड़ी होने पर उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि अमरजीत की शिकायत पर अशोक व नसीब के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed