{"_id":"69499dbd7d8fdc0e3c0dfc80","slug":"2985-students-will-appear-for-the-foundation-stage-1-exam-at-eight-centers-on-the-26th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148621-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ केंद्रों पर 26 को 2,985 विद्यार्थी देंगे बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ केंद्रों पर 26 को 2,985 विद्यार्थी देंगे बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा
Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मिशन बुनियाद के पहले चरण की परीक्षा 26 दिसंबर को करवाई जा रही है। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। सभी छह खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। बुनियाद का पहला चरण पार करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए इस बार कुल 2985 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
परीक्षा दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। वहीं, विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई, नीट, एडीए, यूपीएससी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए विभाग की ओर से मिशन बुनियाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तीन चरण की परीक्षा उत्तीण करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से तैयार किया जा रहा है। इसमें केवल राजकीय विद्यालयों से आठवीं पास करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इस बार जिलेभर से कुल 2,985 ने आवेदन किया है। वहीं, परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान चार खंडों में एक-एक और दो खंडों में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। जगाधरी में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र यमुनानगर मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एक केंद्र राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा छछरौली में दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और दूसरा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में बनाया गया है। रादौर, साढौर, व्यासपुर और सरस्वतीनगर में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाए गए हैं।
किस केंद्र पर कितने देंगे परीक्षा
शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में 287 और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में 450 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में 289 और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में 400 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में 481, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर में 362, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में 537 और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा में 179 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 26 दिसंबर हो दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउन कर सकते हैं। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।