फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   29246 voters will cast their votes at 33 booths in HSGPC elections

Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी चुनाव में 33 बूथों पर 29246 मतदाता डालेंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
29246 voters will cast their votes at 33 booths in HSGPC elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के लिए चुनाव आज होगा। कुल 29246 मतदाता चुनाव में अपना वोट डालेंगे।मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद ही मतों की गिनती पोलिंग बूथ पर ही होगी।
एचएसजीपीसी के लिए जगाधरी, व्यासपुर (बिलासपुर) व रादौर में तीन वार्डों के लिए मतदान होगा। वार्ड नंबर-08 रादौर, वार्ड 09 जगाधरी तथा वार्ड 10 व्यासपुर उपमंडल में है। मतदान के लिए कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 14471 पुरुष व 14829 महिला मतदाता हैं। चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को तहसील कार्यालय रादौर, राजकीय आईटीआई यमुनानगर तथा व्यासपुर में एसडीएम कार्यालय से ईवीएम के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए जिला राजस्व अधिकारी विकास सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पोलिंग पार्टियों में कुल 198 अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 11 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वार्ड आठ के लिए एसडीएम रादौर जय प्रकाश, जगाधरी के वार्ड नौ के लिए एसडीएम सोनू राम व व्यासपुर वार्ड 10 के लिए एसडीएम जसपाल सिंह गिल रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला 11 सेक्टरों में बांटा
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपी) के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए जिले को 11 सेक्टरों को बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा। व्यवस्था को देखने के लिए चार डीएसपी तैनात किए गए हैं।
जिले में 33 मतदान केंद्रों पर एचएसजीपी चुनाव को लेकर मतदान होगा। पूरे जिले में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक बूथ परछह पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही 11 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। 22 मोबाइल टीमें बनाई जाएंगी, जो अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेगी।

इसके साथ ही तीन टीम को रिजर्व रखा जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए चार डीएसपी पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किए जाएंगे। एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed