{"_id":"66e35bdc7e3aaff7340bc464","slug":"27-candidates-filed-nomination-papers-on-the-last-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-125250-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अंतिम दिन 27 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अंतिम दिन 27 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
Fri, 13 Sep 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को समाप्त हो गई। जिले चारों विधानसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन उत्साह के साथ नामांकन किए। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया।
अंतिम दिन साढौरा विधानसभा क्षेत्र से रीटा रानी ने आम आदमी पार्टी, जसबीर सिंह ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जयपाल ने भारतीय पंचायत पार्टी व पूजा नागरा ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल के पास जमा कराया।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से सोनी ने इंडियन प्रजा कांग्रेस, आदर्श पाल ने आम आदमी पार्टी कवरिंग के तौर पर उनके बेटे शिवाआशीष सिंह ने आम आदमी पार्टी, अकरम खान ने इंडियन नेशनल कांग्रेस कवरिंग के तौर पर उनके बेटी अफशां अकरम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, योगेश सेठी उर्फ योगी ने निर्दलीय, अमनदीप ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, सुनीता ने भारतीय जनता पार्टी, गुरदेव सिंह ने निर्दलीय, यजुविंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम के पास जमा कराया।
विज्ञापन
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से सुरेश कुमार ने निर्दलीय, इंतजार अली ने जननायक जनता पार्टी, धर्मपाल सिंह ने निर्दलीय, रमन त्यागी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस व कवरिंग के तौर पर उनके बेटे अभिषेक त्यागी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, ललित कुमार त्यागी ने आम आदमी पार्टी, मोहित ने आम आदमी पार्टी, निर्मलजीत कौर ने इंडियन प्रजा कांग्रेस, मांगाराम ने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा के पास जमा कराया।
रादौर विधानसभा क्षेत्र से भीम सिंह राठी ने आम आदमी पार्टी, दयानंद ने अंबेडकर समाज विकास पार्टी, अनिल कुमार बत्ता ने निर्दलीय, अशोक कुमार ने निर्दलीय, धर्मबीर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर जय प्रकाश के पास जमा कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। सोमवार तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उधर, सियासी दलों के स्टार प्रचार अब प्रचार शुरू करेंगे।