{"_id":"60f5debf8ebc3e6d3d2c84b9","slug":"26400-rupees-withdrawn-from-account-by-sending-cam-scanner-on-mobile-yamuna-nagar-news-knl770713119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कैम स्कैनर भेज खाते से निकाले 26400 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर कैम स्कैनर भेज खाते से निकाले 26400 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/साढौरा। चेक के माध्यम से खाते में रुपये डालने की बात कहकर साइबर ठगों ने ठसका निवासी सतपाल के बैंक अकाउंट से 26400 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने चेक जमा करवाने के लिए प्रभावित व्यक्ति के मोबाइल पर कैम स्कैनर भेजा। जैसे ही सतपाल ने कैम स्कैनर को ओके किया तो उसके अकाउंट से रुपये निकल गए। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठसका निवासी सतपाल ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। पहले तो फोन करने वाले व्यक्ति ने उसका हाल चाल पूछा। फिर उसने बताया कि वह उसके बेटे के गुरुकुल देहरादून से बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उसे उनके पास चेक के द्वारा रुपये डालने है। इसके लिए वह कैम स्कैनर भेज रहा है। स्कैनर डाउनलोड करने पर उनके खाते में रुपये आ जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने उसके फोन पर कैम स्कैनर भेजा। जब उसने उसे ओके किया तो उसके फोन पर पहले 20 हजार रुपये, फिर छह हजार रुपये और इसके बाद 400 रुपये निकलने का संदेश आया। उसने सोचा कि शायद आरोपी रुपये भेज रहा है। जब उसने अपने फोन में बैलेंस चैक किया तो उसके खाते में केवल 35 रुपये बकाया था। जबकि 26400 रुपये खाते से निकल चुके थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
साढौरा स्टेशन हाउस अधिकारी दीदार सिंह का कहना है कि मामले में ठसका निवासी सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।