फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   26009 cases settled in Lok Adalat

Yamuna Nagar News: लोक अदालत में 26009 मुकदमों का निपटान

Mon, 16 Sep 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
26009 cases settled in Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यायिक परिसर जगाधरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी डिमरी की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 6 बैचों में 26009 मुकदमों का निपटान किया गया और मुआवजे के रूप में 3 करोड़ 71 लाख 51 हजार 267 रुपये की राशि दी गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जगजीत सिंह, एलडी मुख्य न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय), यमुनानगर, अमित शर्मा, एलडी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, यमुनानगर, दीक्षा दास रंगा, एलडी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), यमुनानगर, ऋषभ अग्रवाल, एलडी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), यमुनानगर, हरलीन कौर, एलडी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), यमुनानगर और कर्ण वीर सिंह, एलडी सिविल जज (जूनियर डिविजन), सब-डिवीजन, बिलासपुर ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन

कीर्ति वशिष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर ने बताया कि लोक अदालत शीघ्र तथा सरल न्याय का सबसे अच्छा माध्यम है और इसमें न केवल केसों में शामिल दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है बल्कि आपसी सहमति से मामलों का निपटान होने से संबंधों में मधुरता आती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला सेवा प्राधिकरण, यमुना नगर के हेल्पलाइन नंबर। 01732-220840 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed