फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   26 students arrived for admission in ITI, Yamunanagar

आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे 26 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
26 students arrived for admission in ITI, Yamunanagar
आईटीआई में विद्यार्थियों के इंतजार में बैठे दाखिला समिति सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। त्योहार के कारण संस्थान में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। तीसरे चरण की संशोधित सूची के अनुसार शनिवार को 320 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी थी, लेकिन इस दौरान मात्र 26 ही विद्यार्थी पहुंचे। इनमें से भी मात्र 22 विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया, जबकि चार को अयोग्य पाया गया।
उल्लेखनीय है कि आईटीआई में दाखिला की प्रक्रिया में बहुत देरी हो चुकी है। प्रक्रिया में देरी के कारण विभाग की ओर से भैया दूज के दिन भी संस्थान खोलने के आदेश थे। विभाग ने रविवार को भी विद्यार्थियों का दाखिला करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में रविवार को भी नियमित रूप से आईटीआई संस्थान खोला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। वहीं बीच में देश में मनाए जाने वाले बड़े त्योहार भी आ गए, जिससे प्रक्रिया में और अधिक देर हो गई। ऐसे में विभाग की ओर से भैया दूज और रविवार का अवकाश रद्द कर प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए हैं। अब रविवार को भी विद्यार्थी संस्थान पहुंच कर दाखिला करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए हैं। तीसरे चरण के लिए दस्तावेज जांच करवाने का यह अंतिम दिन है। इस दौरान कुल 294 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जानी है। एक दिन में इतने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होना मुश्किल है। तीसरे चरण की संशोधित सूची में 534 विद्यार्थियों को सीट दी गई थी। इनमें से 214 विद्यार्थियों की दिवाली से पहले जांच पूरी हो चुकी थी, जिसमें 12 को अयोग्य पाया गया था।

विभाग की ओर शनिवार व रविवार को दाखिला करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को भैया दूज होने के कारण बहुत ही कम विद्यार्थी संस्थान पहुंचे थे। रविवार को नियमित समय पर संस्थान खुलेगा। विद्यार्थी पहुंच कर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। वहीं आठ नवंबर तक फीस भरी जाए सकेगी। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed