फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2589 people came out of their homes to press the NOTA button

Yamuna Nagar News: घरों से नोटा का बटन दबाने निकले थे 2589 लोग

Wed, 09 Oct 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
2589 people came out of their homes to press the NOTA button
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की चारों विधानसभा सीट पर 2589 लोग घरों से मतदान केंद्र तक सिर्फ नोटा बटन दबाने के लिए निकले थे। मंगलवार को मतगणना से सामने आया कि जिले की चारों सीटों पर 2589 मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया।
सबसे अधिक जगाधरी सीट पर 18 राउंड की मतगणना में 746 नोटा की गिनती रही। यमुनानगर में 18 राउंड की मतगणना में 730, साढौरा में 19 राउंड की मतगणना से 601 और रादौर में 16 राउंड की मतगणना में 512 नोटा गिने गए। यानी इतने लोगों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को नापसंद किया।
विज्ञापन

चारों सीटों पर कई प्रत्याशियों के वोट नोटा से भी कम रहे। इनमें जगाधरी सीट से छह, साढौरा से चार, यमुनानगर से छह व रादौर से चार प्रत्याशियों के वोट अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़े नोटा से भी कम रहे। पांच अक्तूबर को जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए मतदान हुए थे। इसमें चारों सीट पर मतदान प्रतिशत 74.1 दर्ज किया गया था, जिसमें साढौरा से 78.5, जगाधरी से 78.2, रादौर से 72.9 व यमुनानगर से 67.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed