फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   250 complaints including house, pension and water came in Janata Darbar

Yamuna Nagar News: जनता दरबार में घर, पेंशन व पानी समेत आई 250 शिकायतें

Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
250 complaints including house, pension and water came in Janata Darbar
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र रादौर के अंतर्गत आने वाले नगर निगम क्षेत्र के कई लोगों ने भी उनके सामने बिजली, पानी, गलियों, नालियों, पक्के मकान बनवाने, पेंशन से संबंधित 250 समस्याएं रखी। जिनके समाधान का मंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा हमारी प्राथमिकता लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बेघर, कच्चे मकान, किरायेदारों का अपना आवास हो, इसके लिए सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना का लाभ उठाकर पात्र अपना आवास बनाने का सपना पूरा कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही होंगे। पात्रता पूरी करने वाले खुद अपने स्तर पर भी जरूरी दस्तावेज के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीएससी पर भी आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विभाग की वेबसाइट www.pmaymis.gov.in पर जाकर खुलने वाले फार्मेट के हिसाब से जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो आवेदक स्वयं आवेदन नहीं कर सकते वे सीएससी के जरिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा जो पात्र आवेदन करने में असमर्थ है, वह निगम कार्यालय से मदद ले सकता है। पात्र किसी भी कार्य दिवस में नगर निगम कार्यालय में संबंधित दस्तावेज के साथ बिना शुल्क दिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते है, जिसकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख व इससे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed