{"_id":"64adb85400080979ec0e7916","slug":"25-lakh-cheated-from-the-couple-in-the-name-of-sending-them-to-italy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2210-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इटली भेजने के नाम पर दंपती से ठगे ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इटली भेजने के नाम पर दंपती से ठगे ढाई लाख
Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इटली भेजने के नाम पर नवाब कालोनी निवासी दंपती से ढाई लाख रुपये ठग लिए। आरोप कैथल निवासी जय किशन व पंजाब के पटियाला के गांव छबीलपुर निवासी कुलविंद्र सिंह पर लगा है। गांधीनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवाब कालोनी निवासी अनुराधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पति दीपक विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कैथल निवासी जय किशन व छबीलपुर निवासी कुलविंद्र से बातचीत की। दोनों आरोपियों को वह पहले से जानते थे। आरोपियों ने उनसे दस्तावेज लिए और इटली भेजने का साढ़े 11 लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन
दो लाख रुपये आरोपी ने तुरंत ही अपने खाते में डलवा लिए। आरोपियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह शेष पैसा इटली का वीजा लगने के बाद ही लेंगे। इसके बावजूद आरोपी जय किशन एक दिन उनके घर पर आया। यहां खाली चेक लिया और पासपोर्ट ले लिए। जल्द ही वीजा लगवाने का आश्वसन दिया। लेकिन आरोपियों ने उनका वीजा नहीं लगवाया।
विज्ञापन
जब भी आरोपी से बात करने के लिए वह फोन करते तो वह टाल मटोल कर देते। उन पर शक हुआ तो पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने पैसे देने से भी इनकार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।