{"_id":"6a1f34dc4799041db80a7bef","slug":"25-illegal-water-connections-severed-in-bhogpur-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157079-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भोगपुर गांव में पानी के 25 अवैध कनैक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भोगपुर गांव में पानी के 25 अवैध कनैक्शन काटे
Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
साढौरा के गांव भोगपुर में अवैध कनैक्शन काटते कर्मचारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। भोगपुर गांव में खाली प्लाटों में पेड़ों व सब्जी की सिंचाई के लिए चल रहे पानी के 25 अवैध कनेक्शनों को मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने काट दिया। इसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति ठीक हो गई।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जफर इकबाल ने बताया कि महिलाओं ने पर्याप्त पानी न मिलने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन करके सारे गांव का सर्वे करवाया गया। इस दौरान खाली प्लॉटों में काफी कनेक्शन पाए गए। वहां पर पीने के पानी से पेड़ों व सब्जी की सिंचाई की जा रही थी।
सिंचाई के लिए चल रहे 25 अवैध कनेक्शनों को काट दिया गया और इनका इस्तेमाल करने वालों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। जनस्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई।