{"_id":"60b2bc678ebc3e43ab08c294","slug":"25-62-percentage-people-vacinated-till-now-yamuna-nagar-news-knl71476719","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक सिर्फ 25.62 प्रतिशत आबादी को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक सिर्फ 25.62 प्रतिशत आबादी को ही लगा टीका
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण को लेकर युवाओं से लेकर 60 प्लस आयु वर्ग वाले लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। 16 जनवरी से 28 मई तक टीकाकरण तीन लाख 58 हजार 815 लाभार्थियों ने टीका लगवाया, जिसमें 18 प्लस के 50,043 कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग वाले 91,896 के अलावा 60 प्लस आयु वर्ग के 1,08,438 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। यह जिले की आबादी का 25.62 प्रतिशत है। स्वास्थ्य महकमा फिलहाल वैक्सीन की कमी से भी जूझ रहा है।
शासन की और से थोड़ी-थोड़ी वैक्सीन आ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन कर रहा है। विभाग के अनुसार प्रतिदिन 7 से 10 हजार डोज मिलनी चाहिए। लेकिन, यह संख्या काफी कम है। गौरतलब है कि लगभग चार माह में 14 लाख की आबादी वाले जिले में से मात्र 3.58 लाख लाभार्थियों को ही डोज लग पाई है, जो आबादी का 25.26 प्रतिशत बैठता है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन की सप्लाई में थोड़ी परेशानी हो रही है। यदि वैक्सीन की व्यवस्था दुरुस्त हो जाए तो लगभग चार माह में सभी लाभार्थियों को प्रथम डोज लग जाएगी, जबकि ज्यादातर को दूसरी डोज भी लग जाएगी। लेकिन दूसरी डोज लगवाने की समय-समय सीमा बढ़ गई है, ऐसे में वैक्सीनेशन को समाप्त होने में अगला वर्ष भी लग सकता है।
जिला अस्पताल व हुड्डा डिस्पेंसरी में लगी अधिक डोज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में वैक्सीनेशन को लेकर सेंटरों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। सबसे कम 04 और सबसे अधिक 120 सेंटर बनाए गए। यदि सेंटरों पर वैक्सीनेशन की बात करें तो हुड्डा डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर सबसे ज्यादा डोज लगाई गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ गांव है, जहां पर वैक्सीन काफी कम लोगों ने लगवाई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने को जागरूकता वैन भी चलाई।
विज्ञापन
यह है टीकाकरण की स्थिति
14 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक तीन लाख 58 हजार 815 लाभार्थियों को टीका लग चुका है। जिसमें से 18 से 44 वर्ष तक 50,043 कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग वाले 91,896 के अलावा 60 प्लस आयु वर्ग के 1,08,438 लाभार्थियों ने टीका लगवा चुके हैं।