फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   235 women police deployed for the first time in Kaplamochan

Yamuna Nagar News: कपलामोचन में पहली बार 235 महिला पुलिस की तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
235 women police deployed for the first time in Kaplamochan
कपाल मोचन मेले की तैयारियां करता बिजली  निगम। संवाद
बिलासपुर। तीर्थराज श्री कपालमोचन में 11 नवंबर से शुरू हो रहे मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कमांडाे संभालेंगे। कमाडों पूरा मेला स्थल में मार्च पास्ट करेंगे। इसके साथ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक जाने के लिए पुलिस के नाकों को पार करना होगा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में 10 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। मेला प्रशासन ने इस बार पिछले साल की गलतियों काे सुधारने का प्रयास किया है। इस बार 235 महिला इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई व कांस्टेबल भी कर्मचारी मेला क्षेत्र के सरोवरों के घाटों व अन्य जगहों पर सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगी। मेले में पुलिस की 15 स्पेशल पीसीआर व छह पेट्रोलिंग राइडर पूरे मेले क्षेत्र का निरीक्षण कर नजर बनाए रखेंगेे।
विज्ञापन

किसी भी वाहन को मेले में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र के लगभग 30 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र में 16 पुलिस नाके व 10 चेक पोस्ट लगाई जानी हैं। पार्किंग पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर का इंचार्ज एचसीएस अधिकारी होगा, जो कि लगातार मेले की निगरानी रखेंगें। मेला क्षेत्र में चौकी नंबर सात के अधीन पुलिस लाइन बनाई जाएगी। मेला क्षेत्र में छह बाइक पेट्रोलिंग राइडिंग, पांच पार्किग स्थल बनाए गए है। सेक्टर एक, दो व तीन में तीन-तीन पुलिस चौकी और सेक्टर चार में एक पुलिस बनाई गई है।
नशे की बिक्री न हो इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आतंकवादी, माओवादी, नक्सलवादी, चरमपंथी व दुष्प्रचार फैलाने वाले की गतिविधियों पर नजर के लिए मेला क्षेत्र के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में कमांडों फोर्स द्वारा 11 से 15 नवंबर तक दिन रात कॉबिंग कराई जाएगी।
मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेला में सुरक्षा को लेकर डाग स्कवायड की टीम भी जांच करेंगी। तीनों सराेवरों पर वोट के साथ तैराक व प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 25 गुप्तचर सुरक्षा जांचेंगे। मंदिरों, धर्मशालाओं संचालकों को भी निर्देश दिए कि धर्मशालाओं में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के आईडी जांचने के बाद ही कमरे किराए पर दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करे।

मेला में श्रद्धालु कीमती सामान न लेकर आएं : मनोज
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने श्री कपालमोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह मेले में अपना कीमती सामान न लेकर आएं। मेले में भीड़ के होने के कारण कीमती सामान के गुम या चोरी होने की आशंका रहती है। मेले में आने वाले श्रद्धालु अपना कीमती सामान घर पर छोड़ कर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed