{"_id":"619160eed295a86b2636a45b","slug":"225-children-put-four-moons-in-cultural-program-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl896007139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम में 225 बच्चों ने लगाए चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम में 225 बच्चों ने लगाए चार चांद
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से बाल दिवस पर रविवार को मुकंदलाल स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्कूलों के 225 बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जर्मनी में सांसद राहुल कांबोज ने किया। डीएसपी रजत गुलिया ने वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। क्लब के प्रधान डॉ. एससी सैनी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। मंच संचालन डॉ. सतीश कांबोज व नीलम कांबोज ने किया। डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा हमारे जीवन को बर्बाद कर देता है। नशे का सभी को पुरजोर विरोध करना चाहिए। बच्चों को नशे से दूर रहकर अपना शारीरिक व मानसिक विकास करना चाहिए।
वहीं राहुल कांबोज ने कहा कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से 200 से अधिक देशों में मानवता की भलाई के लिए लगभग 115 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। दुनिया में जब भी विपदा आई तो रोटरी क्लब ने हमेशा मानवता की बढ़ चढ़कर सेवा की है। दुनिया से पोलियों की बीमारी का खात्मा करने में रोटरी क्लब का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
क्लब की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 225 बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान डॉ. एससी सैनी ने मुख्यातिथि राहुल कांबोज को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट किया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशा बंचल, सुनीता वर्मा,मोनिका आहुजा, मुस्कान चौधरी, ज्योति वर्मा, रमन मंढाण, भारती मंढाण, कर्मवीर खुर्दबन, राजकुमार कांबोज जर्मनी, आदेश सैनी आदि मौजूद रहे।