फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.24 lakh cheated in the name of getting job in railways

Yamuna Nagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.24 लाख ठगे

Mon, 04 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
2.24 lakh cheated in the name of getting job in railways
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर हरनौल निवासी संजीव कुमार से 2.24 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप रेलवे कालोनी निवासी सतबीर सिंह व अश्वनी कुमार पर लगा है। संजीव कुमार ने आरोपियों से अपने साले गढ़ी जटान निवासी बलिंद्र की नौकरी लगवाने के बारे में बात की थी। फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फेरी लगाकर गुड़ बेचने का काम करता है। वह रेलवे कालोनी में गुड़ बेचने के लिए जाता था। वहां उसकी मुलाकात रेलवे कालोनी निवासी सतबीर सिंह के साथ हुई। सतबीर ने उसे बताया था कि वह रेलवे वर्कशाप में उच्चाधिकारी का ड्राइवर है।
विज्ञापन

उसके किसी रिश्तेदार ने आईटीआई की हुई है तो वह उसे नौकरी दिलवा देगा। वह उसकी बातों में आ गया। उसने सतबीर से अपने साले बलिंद्र को नौकरी दिलवाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी व उसके साथी अश्वनी कुमार ने उससे अलग-अलग करके दो लाख 24 हजार रुपये ले लिए और उसके साले को जल्द नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिन बीतने के बाद भी जब आरोपित ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। वह रुपये देने से इंकार करने लगा। साथ ही यह धमकी देने लगा कि यदि वह दोबारा उसके पास रुपये मांगने आए तो वह आत्महत्या कर लेगा और उन्हें झूठे केस में फंसा देगा। वह कभी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed