{"_id":"65d275bc0849b65a5509123a","slug":"2200-students-from-eight-government-schools-will-appear-for-the-board-exams-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-114275-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ सरकारी स्कूलों के 2200 विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ सरकारी स्कूलों के 2200 विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सीबीएसई से संबंधी जिले के आठ सरकारी स्कूलों के करीब 2200 विद्यार्थी दसवीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के साथ ही अध्यापकों व प्रभारियों का परिणाम भी आएगा। ऐसे में परिणाम बेहतर बनाने के लिए अध्यापक व प्रभारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विभाग को स्कूलों से पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहतर परिणाम की आस है। चूंकि पिछले साल सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी की अपेक्षा कम रहा था। पिछले साल सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी से 15 प्रतिशत कम था। वहीं इस बार शिक्षा निदेशालय सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर बनाने को लेकर काफी गंभीर है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों सहित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। जिसके बाद विभाग इसे लेकर गंभीरता से काम कर रहा है। इसे लेकर अधिकारी स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों से भी बातचीत कर चुके हैं। उन्हें सीबीएसई बोर्ड का पैटर्न व स्टाइल भी बता चुके हैं। इस बार सरकारी सीबीएसई स्कूल से दसवीं के करीब 1050 और 12वीं 1150 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
सोमवार को दसवीं कक्षा का संस्कृत और 12वीं का हिंदी कोर का पेपर होगा। दसवीं का 20 फरवरी को वैकल्पिक भाषा, 21 फरवरी को हिंदी कोर्स, 23 फरवरी को वैकल्किप भाषा, 24 फरवरी को पंजाबी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 28 फरवरी को हेल्थ केयर, दो मार्च को विज्ञान, चार मार्च को गृहविज्ञान, पांच मार्च वैकल्पिक भाषा, सात मार्च को सामाजिक विज्ञान, 11 मार्च को गणित, 13 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन व इंफ्रोमेशन टेक्नॉलिजी का पेपर होगा। जबकि 12वीं का 20 फरवरी को फूड प्रोडक्शन, 21 फरवरी को हेल्थ केयर, 22 फरवरी को अंग्रेजी कोर, 23 फरवरी को रिटेल, 24 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 26 फरवरी को मेडिकल डॉयगोनिस्ट, 29 फरवरी को भूगोल, एक मार्च को योगा, चार मार्च को फिजिकस, पांच मार्च को हिंदूस्तानी म्यूजिक वोकल, छह मार्च को पेंटिंग, सात मार्च को लीगल स्टडीज, नौ मार्च को गणित, 11 मार्च को एनसीसी, 12 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, 13 मार्च गृहविज्ञान, 14 मार्च वैकल्पिक भाषा, 15 मार्च मनोविज्ञान, 16 मार्च एग्रीकल्चर, 18 मार्च अर्थशास्त्र, 19 मार्च बॉयोलॉजी, 20 मार्च टूरिज्म, 21 मार्च फैशन स्टडीज, 22 मार्च राजनीति विज्ञान, 23 मार्च अकाउंटेंसी, 26 मार्च मास मीडिया स्टडीज, 27 मार्च बिजनेस स्टडीज, 28 मार्च इतिहास, 30 मार्च संस्कृत, एक अप्रैल सशोलॉजी और दो अप्रैल को कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा बताया कि बेहतर परिणाम को लेकर स्कूलों की ओर से हर संभव प्रयास किए गए हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस बार सरकारी सीबीएसई स्कूलों का परिणाम निजी से बेहतर रहेगा।