फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.10 lakh quintal paddy reached Pratap Nagar Mandi

Yamuna Nagar News: प्रतापनगर मंडी में पहुंचा 2.10 लाख क्विंटल धान

Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh quintal paddy reached Pratap Nagar Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कस्बा की अनाज मंडी में अब तक दो लाख 10 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। जिसमें से मात्र 97 हजार क्विंटल की ही खरीद हो पाई है। किसानों के अनुसार जिस प्रकार से मौसम में गरमाहट है। ऐसे में कभी भी भी बारिश के आसार बन सकते हैं। जिससे मंडी में पड़ा धान भीग सकता है। संबंधित विभाग की सुस्त चाल किसानों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
अनाज मंडियों में धान की आवक जोरों पर है। खेतों में धान कटाई का काम तेजी से हो रहा है। जिस तेजी से धान मंडियों में आ रहा है उस तेजी से उठान नहीं हो पा रहा है। प्रतापनगर, खारवन व छछरौली मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। मंडियों में आने-जाने वाले रास्तों पर भी धान ही धान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

लिफ्टिंग की व्यवस्था सही न होने से न सिर्फ किसान बल्कि आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो धान शुरू में आया था वह अभी भी मंडियों में भरा पड़ा है। सड़कों पर भी धान ही धान बिखरा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज यादव ने बताया कि प्रतापनगर अनाज मंडी में 2.10 लाख क्विंटल में से 97 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। जबकि छछरौली अनाज मंडी में 2.33 लाख व खारवन मंडी में 31 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed