फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20980 girls will give examination of women police constable recruitment, Yamunanagar

20980 युवतियां देंगी महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
20980 girls will give examination of women police constable recruitment, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में बुधवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के साथ अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 18 और 19 सितंबर को होने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई। राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां करीब 20980 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों दिन सुबह और शाम दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। 18 सितंबर को सायं कालीन सत्र में ये परीक्षा 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। 19 सितंबर को ये परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायं कालीन सत्र में ये परीक्षा सायं 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा के दोनों दिन केंद्रों के नजदीक धारा-144 लगाई जाएगी और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जगाधरी उपमंडल में 59 बिलासपुर उपमंडल में 8 और रादौर उपमंडल में 7 परीक्षा केन्द्र बनाएं जाएंगे। उन्होेंने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षार्थी को कड़ा, अंगूठी या अन्य गहना व बेल्ट आदि पहनकर आने की अनुमति नहीं हैं। सभी परीक्षार्थियों को कोविड महामारी से बचाव के लिए नाक एवं मुंह पर सही ढंग से मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास चार से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर पाबंदी
जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में लागू रहेंगे। जिलाधीश पार्थ गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती परीक्षा को नकल रहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में चार या चार से अधिक व्यक्तियों के जमा होने, कोई खतरनाक हथियार को लेकर चलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट मशीन की दुकानें, कोचिंग सेंटर आदि भी प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, पेजर, इलेक्ट्रानिक या कम्युनिकेशन डिवाइस आदि लेकर परीक्षा केंद्रों के अंदर एवं परीक्षा केंद्रों की दीवारों के पास भी नहीं आएंगे। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंड के भागी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed