फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20.75 lakhs cheated by luring with high profits

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का लालच देकर ठगे 20.75 लाख

Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
20.75 lakhs cheated by luring with high profits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने जगाधरी के कल्याण नगर निवासी कारोबारी पंकज धीमान को कंपनी में रुपये निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 20 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कल्याण नगर निवासी पंकज धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीए तक पढ़ा लिखा है। उसका खुद का कारोबार है। 21 मार्च को रुपये निवेश करने के लिए गूगल पर सर्चिंग कर रहा था। तभी आशिका क्रेडिट कैपिटल कंपनी का लिंक आया। जब इस लिंक पर क्लिक किया तो व्हाट्सएप पर कंगना शर्मा नाम से संदेश आया।
विज्ञापन

इस संदेश पर चैटिंग हुई तो कंपनी के लाभ के बारे में बताया गया। इसके बाद कंगना शर्मा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप एफ 37 आशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड का आमंत्रण भेजा। जिसे ज्वाइन कर लिया। इस ग्रुप में काफी लोग जुड़े हुए थे। इस ग्रुप से जुड़े कई सदस्यों से बात की तो उन्होंने भी कंपनी में निवेश के लाभ बताए। जिस पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडवांस ब्रोकर अकाउंट नंबर व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल के माध्यम से खुलवाया गया। उनके द्वारा दी गई यूपीआई आईडी एक लाख रुपये जमा करा दिए। इस अकाउंट में यह रुपये एक लाख आठ हजार दिखने लगा। इसमें आठ हजार का लाभ था। इसके बाद अलग-अलग कर 20 लाख 75 हजार 200 रुपये निवेश कर दिए।

अकाउंट में लाभ दिखता रहा। जब इन रुपयों को निकालने लगा तो यह नहीं निकले। उल्टा उस पर 30 लाख रुपये का स्टॉक में निवेश करने का दबाव बनाया गया। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed