फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2,000 saplings will be planted around the waste plant

Yamuna Nagar News: कचरा प्लांट के चारों ओर लगाए जाएंगे 2,000 पौधे

Sat, 26 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
2,000 saplings will be planted around the waste plant
कैल कचरा प्लांट में पौधा लगाते अ​धिकारी, पार्षद व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कैल स्थित कचरा प्लांट हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम की ओर से नई पहल की जा रही है। स्वच्छता सेवा अभियान के तहत प्लांट के चारों ओर 2,000 पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को प्लांट परिसर में अधिकारियों, पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने पौधरोपण किया।
अभियान में नगर निगम कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, विभिन्न वार्ड पार्षदों और वार्ड कमेटी सदस्यों ने पौधे लगाकर इनकी देखभाल करने की शपथ ली। कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट के आसपास पौधरोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और भविष्य में यहां स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाए जा रहे पौधों के बड़े होने के बाद कैल प्लांट परिसर और आसपास का क्षेत्र हरा-भरा नजर आएगा। इससे कचरा निस्तारण केंद्र के आसपास हरित पट्टी विकसित करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान पार्षद रीना रस्तोगी, मनु कृष्ण सिंगला, रूचि शर्मा, मंजीत कौर, सोशल मीडिया प्रभारी मुक्ता, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed