फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   200 swimmers who arrived for the trials showed enthusiasm

Yamuna Nagar News: ट्रायल के लिए पहुंचे 200 तैराकों ने दिखाया जोश

Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
200 swimmers who arrived for the trials showed enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बहादुरगढ़ में 7 से 12 जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए सोमवार को जिला तैराकी टीम का चयन किया गया। इसके लिए जिला तैराकी संघ की ओर से निश्चल स्विमिंग अकादमी में छह आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। तेज बारिश के बावजूद 200 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। संघ की ओर से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया गया।
जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि 50 मीटर फ्री स्टाइल श्रेणी में महिला वर्ग से मीरा प्रथम, रिदम दूसरे स्थान पर रहीं। ऐसे ही 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक श्रेणी में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की हितांशी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी दूसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक श्रेणी में पुरुष वर्ग से संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से जयंत मित्तल प्रथम और दिल्ली पब्लिक स्कूल से तेजस दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

50 मीटर बटरफ्लाई श्रेणी में निश्चल स्विमिंग अकादमी के तैराक एवं लोटस वैली पब्लिक स्कूल के छात्र सात्विक प्रथम व समरवीर दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 50 मीटर बटरफ्लाई श्रेणी में दिव्यांशी प्रथम, हिताशी दूसरे व हिमाद्री तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर फ्रीस्टाइल श्रेणी में महिला वर्ग से निश्चल स्विमिंग अकादमी की आदिती रंजन प्रथम व कलपिता दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने कहा कि यह खिलाड़ी जिला टीम में चयनित कर लिए गए हैं, जो बहादुरगढ़ में सात से 12 जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष बलविंद्र सिंह, कोच सिमरन जीत कौर, मारकंडेय, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed