फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   200 people will go to farmers' parliament daily, Yamunanagar

किसान संसद में रोजाना 200 लोग जाएंगे : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
200 people will go to farmers' parliament daily, Yamunanagar
दिल्ली बॉर्डर जाने के लिए मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान। - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में मंगलवार को मिल्क माजरा टोल प्लाजा से किसानों का काफिला दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। सुबह दस बजे ही किसान टोल प्लाजा पर जमा होने लगे थे। चढूनी ने बताया कि 22 जुलाई से 13 अगस्त तक 200 किसानों का जत्था प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से संसद का कूच करेगा।
किसान नेता चढ़ूूनी ने कहा कि पहले पंजाब में चुनाव है और फिर लोकसभा चुनाव है। तब तक सरकार बदलाव लाकर दिखाए व सरकार विकास का मॉडल पेश करें, तभी जनता आगामी चुनाव में सरकार का अनुसरण करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इतने किसानों की मौत पर भी नहीं पिघल रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मिशन यूपी चला रहे हैं, लेकिन पहले मिशन पंजाब चलाया जाना चाहिए। यही राजनीति को बदलने की सीढ़ी होगी। भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि जिले से तकरीबन 2 हजार वाहन सिंघु बॉर्डर पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 जुलाई को संसद कूच का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन के लिए बाकायदा किसानों के आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि किसानों की आड़ में उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

मनदीप ने कहा यह मुहिम जनता की थाली में रोटी बचाने को लेकर भी है, ताकि गरीब जनता की थाली में पड़ी रोटी की कीमत वो व्यक्ति न लगाएं जो किसान नहीं बल्कि तिजोरी भरने के लिए बैठा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसानों की आवाज उठाई जाती है तो उसे दरकिनार कर दिया जाता है। अगर भविष्य में किसानों को पार्टी भी बनानी पड़ी तो उससे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान किसान नेता संजू गुंदियाना, सुभाष गुर्जर, हरपाल सुढैल, मंडी एसोसिएशन रादौर के प्रधान संजय गुप्ता, आढ़ती गुरनाम सिंह, राजेश कांबोज, शिवकुमार संधाला, करनैल सिंह, रामसिंह जत्थेदार, निर्मल कलेसरा, कर्मबीर, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिन्द्र गुंदयाना, ईश्वर सिंह, कृष्णपाल सुढैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर में किसानोें के जत्थे का स्वागत
रादौर। यमुनानगर से दिल्ली बॉर्डर जा रहे जत्थे का कांबोज धर्मशाला के बाहर क्षेत्र के किसानों, आढ़तियों ने स्वागत किया। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीति में असंतुलन को खत्म करने के लिए चुनाव में उतरना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, तब कहा जाता था कि लोगों का राज, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए था। अब उल्टा हो चुका है। कारपोरेट का राज, कारपोरेट के द्वारा और कारपोरेट के लिए हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा मिशन उत्तर प्रदेश के तहत यूपी में बीजेपी को हराने की नीति पर काम करेगा, जबकि वे मिशन पंजाब के जरिए अपने बीच से ही लोगों को चुनाव में उतारने की बात कह रहे हैं। क्योंकि इससे पहले कई राज्यों में हार का सामना करने के बाद भी भाजपा सरकार ने इन कानूनों को रद्द नहीं किया है, इसलिए हमारे बीच से ही किसी को चुनाव में उतरना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed