फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 years imprisoned for a young man who raped a minor

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisoned for a young man who raped a minor
यमुनानगर। नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म मामले में युवक को दोषी करार देने के साथ ही 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही 1.35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। करीब एक साल तक चली सुनवाई के बाद मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार जगाधरी के एक व्यक्ति ने मई 2021 में शहर जगाधरी थाना पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि उसकी 15 साल की बेटी बिना बताए घर से चली गई है। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग को दिनेश नाम का एक युवक अपने साथ ले गया है, जो यूपी के बरेली का रहनेे वाला है। मामले में नाबालिग को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही पोक्सो एक्ट भी लगाया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट में करीब एक साल तक चली सुनवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर युवक को दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed