फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 thousand cash stolen from migrant laborer by giving lift

Yamuna Nagar News: लिफ्ट देकर प्रवासी मजदूर से 20 हजार की नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 thousand cash stolen from migrant laborer by giving lift
बाइक सवार दो युवक मजदूर को लिफ्ट देकर उसके बैग से 20 हजार रुपये चुरा ले गए। इस आरोप में मिली शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। यूपी के जिला शामली में गांव असरपुर निवासी मलखान सिंह ने शिकायत बताया कि वह पटियाला (पंजाब) में ईंट भट्टे पर काम करता है। सात मई को पटियाला से गांव रादौरी अपने रिश्तेदार से मिलने आ रहा था।
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे वह रादौरी जाने के लिए बुबका चौक पर किसी साधन के इंतजार में था। तभी बाइक पर रादौर जाने के लिए दो युवकों से लिफ्ट मांगी। उन युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान उन्होंने उसके बैग को बाइक की टंकी पर रख दिया। बाइक सवार युवक उसे बुबका के रास्ते रादौरी गांव ले जाने लगे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने शराब के ठेके पर बाइक रोक दी और 15-20 मिनट ठेके पर बैठकर शराब पी। इसके बाद वह बाइक से रादौरी गांव की ओर चल पड़े। रास्ते में युवकों ने बाइक बालाजी कॉलेज के पास रोक दी और उसे वहीं उतार दिया। इस दौरान उसने बैग चेक किया तो उससे 20 हजार की नकदी गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed