फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 students selected in college employment fair

Yamuna Nagar News: कॉलेज के रोजगार मेले में 20 विद्यार्थियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
20 students selected in college employment fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में करिअर मार्गदर्शन व रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला लगाया गया। इसमें चंडीगढ़ से टेक महिंद्रा के प्रतिनिधि विद्यार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार लेने पहुंचे। रोजगार मेले का उद्घाटन कर प्राचार्य डॉ. करुणा ने कहा कि हर विद्यार्थी स्नातक के बाद सुनहरे भविष्य का सपना देखता है। अभिभावकों की भी यही इच्छा होती है कि उनके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छे पद पर आसीन हों। रोजगार मेला विद्यार्थियों को यह अवसर देता है। रोजगार प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. गौरव बरेजा ने कंपनी की प्रमुख मानव संसाधन प्रबंधक श्रद्धा राणा को कॉलेज के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी व कॉलेज कुछ सालों से विद्यार्थियों को नौकरी प्रदान कर रहे हैं। मेले में बीए, बीकॉम और बीसीए के 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न चरणों के बाद अंत में 20 विद्यार्थियों का चयन चंडीगढ़ में साक्षात्कार के लिए किया गया। प्रो. गौरव बरेजा ने विद्यार्थियों को आगामी साक्षात्कार के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed