{"_id":"681fa89a83fec2bb9e0779ac","slug":"20-players-of-mahalanwalis-karate-academy-won-medals-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137505-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महलांवाली की कराटे अकादमी के 20 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महलांवाली की कराटे अकादमी के 20 खिलाड़ियों ने जीते पदक
Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महलांवाली की कराटे अकादमी के 20 खिलाड़ियों ने इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में पदक हासिल किए। इनमें 10 स्वर्ण, नौ रजत व एक कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतकर अकादमी में लौटे खिलाड़ियों का कोच व स्टाफ ने स्वागत किया।
कोच पूजा शर्मा ने बताया कि इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन यमुनानगर की ओर से किया गया। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व्यासपुर हुई चैंपियनशिप अकादमी के 20 खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणी में पदक जीतकर लाए हैं। इनमें निकिता, पायल, खुशप्रीत, लॉविश, प्रीत कौर, तमन्ना, नमन, ध्रुव, लव, तुषार ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
शगुन, सृष्टि, सारवी, परमजीत, मन्नत, पारस, अरमान, दक्ष, कुणाल ने रजत पदक प्राप्त किए। मुन्नी ने कांस्य पदक पाया। पूजा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का सपना ओलंपिक में देश के लिए खेलना व पदक जीतने का है, इसके लिए पढ़ाई के साथ रोज सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को खेल की हर बारीकी बताई जाए, जिससे उन्हें अपने सपने को साकार करने में मदद मिले।