फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 percent students reached school on the first day

पहले दिन स्कूल में 20 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
20 percent students reached school on the first day
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर मंगलवार से स्कूल खोल दिए गए। हालांकि सरकार की ओर से अभी 10 से 12वीं कक्षा के लिए ही स्कूल खोले गए हैं। परंतु अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कूल खुलने के बाद मंगलवार को पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति मात्र 20 प्रतिशत रही। यदि विद्यार्थियों की कुल संख्या के अनुसार देखा जाए, तो यह उपस्थिति दस प्रतिशत ही है। चूंकि सरकार की ओर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोलने के आदेश हैं। जिसमें से पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 20 प्रतिशत रही। वहीं स्कूल खुलने के बाद अधिकारी छुट्टी तक एक के बाद एक स्कूल का निरीक्षण करते रहे। इसके लिए अधिकारियों की चार टीम बनाकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर कोरोना नियमावली व बचाव के प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। परंतु अभी सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। जिले में सरकारी व निजी स्कूलों में करीब 60 हजार विद्यार्थी हैं। अभी तक सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। सरकारी स्कूल के करीब नौ प्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण होना बाकी है। जबकि निजी स्कूल के 15 प्रतिशत विद्यार्थियों ने टीकाकरण नहीं करवाया है। जिस कारण इन विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। वहीं विभाग ने शेष विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने का कारण सर्दी है। पहले दिन उपस्थिति कम रही है, लेकिन अब स्थिति ठीक हो जाएगी। सरकारी स्कूल के करीब 92 प्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी 85 से 90 प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके हैं। बीमार होने, बाहर चले जाने के कारण टीकाकरण रुका है। इसके लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इस सप्ताह तक शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
रादौर। करीब दो महीने बाद मंगलवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण बचाव की नियमावली के साथ स्कूल खोल दिए गए हैं। मंगलवार को 10वीं से 12वीं के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या में काफी कम रही। लेकिन स्कूल खुलने से विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया। सरकारी स्कूल में भी विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइजर व उनका तापमान जांचने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सरकारी स्कूल के उप प्रधानाचार्य महकार सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या 483 है। लेकिन पहले दिन मात्र 50 विद्यार्थी ही स्कूल में पहुंचे है। छात्रा शैफाली ने कहा कि उसे स्कूल में आकर काफी अच्छा लगा, चूंकि ऑनलाइन शिक्षा में कई बार गांव में इंटरनेट की दिक्कत के चलते वे कक्षा नहीं लगा पाती थी। लेकिन अब स्कूल खुलने से वे अच्छे से पढ़ पाएगी। उसने वैक्सीन लगवाई है, इसलिए वो स्कूल में आ सकी है। लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक भी वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें अभी भी कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed