फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 people submitted documents in the camps

Yamuna Nagar News: शिविरों में 20 लोगों ने जमा किए दस्तावेज

Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
20 people submitted documents in the camps
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाल डोरा व आबादी देह में 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों ने संपत्ति प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज जमा करवाए। इसके लिए नगर निगम की ओर से वार्ड चार के नाभ व भगवानगढ़ में शिविर लगाए गए थे।
प्रमाणपत्र लेने के लिए दोनों स्थानों पर 20 संपत्ति धारकों ने दस्तावेज जमा कराए। जांच में जिन संपत्ति धारकों को दस्तावेज सही मिलेंगे, मालिकाना हक देने को उनके संपत्ति प्रमाणपत्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से रह रहे संपत्ति धारकों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिए संपत्ति प्रमाणपत्र बनाए जा रहे है। सोमवार को निगम द्वारा वार्ड चार के नाभ व भगवानगढ़ गांव में शिविर लगाए गए। कमेटी सचिव एवं निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, पटवारी एवं कमेटी सदस्य कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, सुमन, अरुण शर्मा व अन्य की टीम ने शिविर में संपत्ति धारकों के दस्तावेज लिए। इस दौरान नाभ में 18 व भगवानगढ़ में दो संपत्ति धारकों ने संपत्ति प्रमाणपत्र लेने को दस्तावेज जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने संपत्ति धारकों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। कुछ के दस्तावेज पूरे नहीं थे। दस्तावेज पूरे करने के लिए उन्हें निगम अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि यदि किसी को कोई एतराज है तो वह निगम में सात दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है।

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने संपत्ति धारक को राजस्व विभाग से सत्यापित आबादी व लाल डोरा का शपथ पत्र, पिछले 10 साल का बिजली बिल या पानी का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी सर्टीफिकेट, वोटर कार्ड, कब्जा प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, निर्माणाधीन नक्शा प्रमाण पत्र में से कोई दो दस्तावेज, सेलडीड, कन्वेयन्स डीड, रिलीज डीड, जमाबंदी, फर्द, राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित डिक्री, रजिस्ट्री और राजस्व विभाग द्वारा जारी वारसान रिपोर्ट दस्तावेज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed