Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 new dengue cases found

डेंगू के 20 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
20 new dengue cases found
जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 20 नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 526 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 85 संदिग्ध लोगों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आने में एक से दो दिन लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। एक दिन पहले डेंगू के 27 केस मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जांच के दौरान 17 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिला, जिन्हें विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया। नोटिस देने के दौरान लारवा को नष्ट करवाया गया। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा जांच में लारवा मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार केे 32480 घरों में जाकर विभाग ने रैपिड फीवर सर्वे किया गया। इस दौरान काफी लोग बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रस्त मिले। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशील सैनी ने बताया कि शुक्रवार केे डेंगू के 20 नए केस मिले हैं। अब कुल केस 526 हो गए हैं। लोगों के घरों में जाकर लारवा की जांच की जा रही है। जहां डेंगू का केस मिलता है वहां पर फॉगिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed