फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 lakhs grabbed in the name of selling land, Yamunanagar

जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
20 lakhs grabbed in the name of selling land, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों ने 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री किसी महिला के नाम पर कर दी। हकीकत जानने के बाद जब पीड़ित ने आरोपी भाइयों से रुपये वापस मांगें तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस आशय की शिकायत के आधार पर आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जठलाना निवासी खेमचंद ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2019 में वह जमीन खरीदना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि विश्वकर्मा कॉलोनी रादौर निवासी रंजीत और उसका भाई सुरजीत जमीन बेचना चाहते हैं। उसने आरोपियों से संपर्क किया। इस दौरान 29 कनाल भूमि को लेकर उनसे सौदा तय हो गया। तब दोनों भाइयों ने उसे बताया था कि उनकी इस जमीन पर छह लाख रुपये केनरा बैंक, सात लाख 95 हजार रुपये हरियाणा ग्रामीण बैंक व 10 लाख रुपये सिंडिकेट बैंक से लोन लिया हुआ है।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने एडवांस के तौर पर आरोपी भाइयों को 20 लाख रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी और बहानेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उन्होंने 24 जून 2019 को उसी जमीन की रजिस्ट्री रादौर निवासी एक महिला के नाम से कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी रंजीत सिंह व उसके भाई सुरजीत सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed