फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 lakh rupees were taken from the girl in the name of sending her to UK

यूके भेजने के नाम पर युवती से 20 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees were taken from the girl in the name of sending her to UK
यमुनानगर। युवती ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच इकोनोमिक सेल को सौंपी है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी हेमा ढिंगरा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह यूके जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती थी। इसके लिए उसकी पंजाब के मोहाली स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड एकेडमी से बातचीत हुई। जिन्होंने उसे बताया कि यूके भेजने पर कुल 20 लाख रुपये खर्च आएगा। उसे स्ट्डी वीजा पर भेज दिया जाएगा। वह पढ़ाई के साथ वहां नौकरी करके दो लाख रुपये महीना कमा भी सकेगी। बातचीत होने के बाद आरोपी नवंबर 2019 में उनके घर आया। उन्होंने उसे पांच लाख रुपये, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दिए। दिसंबर 2019 में एक इकरारनामा उनमें लिखित में हुआ। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग दिनों में 15 लाख रुपये भी आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन

उसे विश्वास दिलाया गया कि उसका वीजा कभी भी लग सकता है। इसके बाद वह लगातार उनसे वीजा के बारे में बात करती रही। परंतु वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते। फिर वह लॉकडाउन का बहाना बनाकर वीजा नहीं लगने की बात कहने लगे। कुछ दिनों बाद उसे बताया गया कि उसकी वीजा की फाइल रद्द हो गई है। इसलिए उसका वीजा नहीं लग सकता। वीजा नहीं लगने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। परंतु उसने रुपये देने से मना कर दिया और उसे धमकी देने लगे कि यदि वह दोबारा रुपये लेने उनके पास आए तो उसे जान से मार देंगे और झूठे केस में फंसवा देंगे। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश के भी कई युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर रखी है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। इस मामले की जांच अब इकोनोमिक सेल द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed