{"_id":"672d158139c7d64e8b006fe4","slug":"19-complaints-reached-the-solution-camps-one-was-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128042-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 19 शिकायतें, एक निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 19 शिकायतें, एक निपटी
Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए जगाधरी व यमुनानगर स्थित कार्यालयों में लगे समाधान शिविरों में वीरवार को 19 शिकायतें पहुंचीं। यमुनानगर में 16 व तीन शिकायतें जगाधरी में लगे शिविरों में आईं। इन शिकायतों में से एक का समाधान किया गया। अन्य शिकायतों के समाधान के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।
यमुनानगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में सात शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, चार परिवार पहचान पत्र, एक स्ट्रीट लाइट, एक पानी निकासी व एक सड़क रिपेयर संबंधित पहुंची। उधर, जगाधरी निगम कार्यालय में एक शिकायत सड़क निर्माण, एक शिकायत नाला अंडरग्राउंड करने व एक शिकायत सड़क रिपेयर संबंधित थी। अधिकारियों ने एक-एक शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए।
उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें है, जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है। जांच के बाद इन समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें।
विज्ञापन
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते है। निगम कार्यालयों में समाधान शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाया जा रहा है। इस मौके पर एक्सईएन सुखविंदर सिंह, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, एटीपी आशीष, जेडटीओ जितेंद्र मल्होत्रा, एमई कुलदीप यादव, एमई राजेश कुमार, सहायक रघुवीर सिंह, बीआई नरेश दहिया आदि मौजूद रहे।