फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   19.5 lakhs cheated in the name of station master's job, Yamunanagar

स्टेशन मास्टर की नौकरी के नाम पर ठगे 19.5 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
19.5 lakhs cheated in the name of station master's job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे में स्टेशन मास्टर लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने विवाहिता से साढ़े 19 लाख रुपये ठग लिए। जब विवाहिता का काम नहीं हुआ तो उसने चारों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। मामला थाना रादौर क्षेत्र का है। पुलिस ने दंपती सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रादौर निवासी किरण कुमारी ने बताया कि उसकी क्षेत्र के मनीष कुमार से जान पहचान थी। वह नौकरी करना चाहती थी। मनीष ने कहा कि उसके रिश्तेदार रेलवे में ऊंचे पदों पर हैं। वह उसे रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इस दौरान मनीष की पत्नी स्वाति ने भी उसके भाई के रेलवे में अधिकारी होने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं उसके पिता नानबचा पंजाब में थापर कालोनी में रहते हैं, वे भी रेलवे में ऊंचे पद है। वे उसे स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलवा देंगे। इसके बाद आरोपी उसके पति संजीव कुमार से मिले। पति उनकी बातों में आ गए। आरोपियों ने उसके पति से पांच लाख रुपये मांगे। उसके पति ने अपने परिचित बलकार सिंह के साथ रादौर बस स्टैंड पर आरोपियों को रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने चेक और ऑनलाइन उससे कुल 19 लाख 42 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों की ओर से कोई सूचना नहीं आई तो पति ने मनीष को कॉल करके नौकरी बारे पूछा। पहले वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने दोबारा फोन करने पर उसे सपरिवार जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि किरण कुमारी की शिकायत पर मनीष, स्वाति, स्वाति के पिता नानबचा व स्वाति के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed