फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18371 MT of paddy was purchased in grain markets

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में हुई 18371 एमटी धान की खरीद

Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
18371 MT of paddy was purchased in grain markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी 13 मंडियों में 18371 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की खरीद हो चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 11312 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3473 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 3586 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। यह जानकारी डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 1350 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 1047 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 142 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 4084 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 44 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 547 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 7137 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 1842 मीट्रिक टन खरीद की गई।
विज्ञापन

इसी तरह रसूलपुर मंडी में 609 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 1569 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधा पूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed