फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1800 chemists of the district are on strike from tomorrow

Yamuna Nagar News: जिले के 1800 केमिस्ट कल से हड़ताल पर

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
1800 chemists of the district are on strike from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार से सभी मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे। हड़ताल को लेकर सोमवार को जिला यमुनानगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन देंगे।
इस वक्त करीब 1800 मेडिकल स्टोर जिले में हैं। जिन पर रोजाना दवाइयां लेने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिला यमुनानगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मेडिकल स्टोर संचालक पुलकित की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। गत सप्ताह ही पुलिस ने पुलकित को गिरफ्तार किया था। एसोसिएशन के पदाधिकारी इसके विरोध में 29 अप्रैल को लघु सचिवालय में डीसी से भी मिले थे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने डीसी को बताया था कि पुलकित की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई है। पुलिस ने उसे फंसाया है और उसे जेल भी भेज दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार डीसी ने उन्हें दो दिन में पुलकित को रिहा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वह एसपी से भी मिले। परंतु पुलकित को अभी तक रिहा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला यमुनानगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार बंसल ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक को जांच में शामिल किए बगैर गिरफ्तार किया गया है। मौके पर ड्रग कंट्रोलर को नहीं बुलाया गया। दुकान की चाबी पुलिस साथ ले गई। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई उनको समझ नहीं आई। पूर्व में पकड़े गए एक चिकित्सक के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए सभी केमिस्ट ने सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने 16 अप्रैल को भाटिया नगर में क्लीनिक संचालक डॉ. रविंद्र मलिक को लोगों को लड़का होने की दवाई देते हुए पकड़ा था। तब उसके क्लीनिक से कुछ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी मिली थी। डॉ. मलिक ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसके क्लीनिक पर पुलकित प्रतिबंधित नशीली दवाइयां सप्लाई करता था। पुलकित का प्यारा चौक पर जय मां वैष्णो के नाम से मेडिकल स्टोर है। इस पर पुलिस ने आरके पुरम कॉलोनी जोड़ियों निवासी 26 वर्षीय पुलकित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed