फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18 cases of dengue and chikungunya found, fogging done

Yamuna Nagar News: डेंगू व चिकनगुनिया के 18 केस मिले, कराई फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
18 cases of dengue and chikungunya found, fogging done
जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे 300 के नजदीक लग रहा है। अब तक डेंगू के 282 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को डेंगू व चिकनगुनिया के नौ-नौ केस मिले हैं। चिकनगुनिया के 246 केस अब तक मिल चुके हैं। डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई। जो लोग डेंगू व चिकनगुनिया से ग्रस्त मिले हैं उन सभी की हालत स्थिर है। अब तक 6642 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर चुकी हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 2981 व ग्रामीण क्षेत्र के 3661 घर शामिल हैं। मंगलवार को 183 लोगों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच के लिए भेजे गए। अब तक 8161 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। इसी तरह चिकनगुनिया के 41 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 2286 सैंपल की जांच अब तक कराई जा चुकी है। जांच के दौरान एक ही दिन में 114 जगह पर मच्छर का लारवा भी मिला है। इन सभी को मलेरिया विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां पर फॉगिंग कराई जा रही है। बिना जागरूकता के बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सकता। लोगों से अपील है कि वह सप्ताह में एक दिन ड्राई डे जरूर मनाएं। घरों के अंदर, प्लॉट व खाली बर्तनों में जमा पानी को जरूर साफ करें ताकि उसमें मच्छर का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed