फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1700 policemen will be deployed for Kapalmochan fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले के लिए तैनात होंगे 1700 पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
1700 policemen will be deployed for Kapalmochan fair
बिलासपुर। तीर्थराज कपालमोचन मेला इस बार 1700 पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगा। लगने वाले मेले के अलग-अलग चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। किस प्वाइंट पर कितने जवान तैनात हाेंगे। इसका पूरा प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। मेला स्थल पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह लगाए जाने वाले वॉच टॉवरों पर खाकी में जवान होंगे, जो दूरबीन से देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कपालमोचन मेला को लेकर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को अंतरराज्यीय कपाल मोचन एवं आदिबद्री मेले की तैयारियों को लेकर मेला स्थल का दौरा किया। यहां मेले को लेकर किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को कपाल मोचन एवं आदिबद्री मेला का प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से विधिवत उद्घाटन होगा। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि कपाल मोचन-आदिबद्री मेले के बारे में अधिकारी सभी प्रबंध दस नवंबर तक पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि मेला में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी 16 नवंबर तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और ड्यूटी में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के तीनों पवित्र सरोवरों कपालमोचन, ऋण मोचन और सूरजकुंड में क्रमवार स्नान करने के लिए आते हैं।
इन प्रबंधों की समीक्षा
डीसी ने मेले को लेकर सफाई, दवा, अस्थाई शौचालयों, पेयजल, सड़कों, बिजली, खाद्य सामग्री, बैरिकेडिंग, पुलिस व अन्य प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) नारायणगढ़ व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कपालमोचन और आदिबद्री की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र निपटाएं।
साथ ही सड़कों पर कहीं भी निर्माण सामग्री न पड़ी हो। बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दिनों में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। इसके लिए आवश्यकता अनुसार जनरेटरों का भी प्रबंध करें। बिजली के सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान नशीली दवाओं व नशीली चीजों की विशेष रूप से चेकिंग की जाए और सभी यात्रियों के साथ आदर-सम्मान से पेश आएं। सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री की साफ-सफाई हो तथा यहां के सरस्वती स्नान सरोवर में भी यात्रियों के नहाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल उपलब्ध है।

एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मौके पर एडीसी आयुष सिन्हा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र ढुल, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, रादौर एसडीएम जय प्रकाश, बिलासपुर एसडीएम एवं कपाल मोचन मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल, छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, सीटीएम पीयूष गुप्ता व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed