फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   170 players carried out a cleanliness drive at the Sadhaura Sports Stadium

Yamuna Nagar News: साढौरा खेल स्टेडियम में 170 खिलाड़ियों ने की सफाई

Sat, 12 Sep 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
170 players carried out a cleanliness drive at the Sadhaura Sports Stadium
साढौरा के खेल स्टेडियम की सफाई करते ​खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगरपालिका की अनदेखी के कारण साढौरा का खेल स्टेडियम बदहाली का शिकार है। मैदान में काफी समय से नियमित सफाई न होने से घास बढ़ गई है और जगह-जगह पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा और शराब की टूटी बोतलें थी। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या है। अभ्यास करने में परेशानी होने पर 170 खिलाड़ियों ने मैदान की सफाई की।
खिलाड़ी तान्या, ज्योति, सलोनी, ललित और मोहित ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी काफी समय से स्टेडियम की सफाई के लिए नहीं आ रहे हैं। मैदान में घास काफी बढ़ गई है और कांच की बोतलें व कचरा बिखरा होने से दौड़ने और अभ्यास करने में परेशानी होती है। इससे खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया गया। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोच नायब सिंह ने बताया कि जलभराव से मैदान में मच्छरों की भरमार है। घास और कचरे के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि 170 युवा खिलाड़ियों ने अभियान चलाकर मैदान की सफाई की। खिलाड़ियों की मेहनत के बावजूद मूलभूत व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन को निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम में नियमित सफाई के लिए कर्मचारी और चौकीदार नियुक्त करने, घास की कटाई, जल निकासी और मैदान का समतलीकरण कराने की मांग की। कोच ने कहा कि खिलाड़ी मेहनत कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। समय रहते स्टेडियम का रखरखाव नहीं किया गया तो खेल प्रतिभाओं को नुकसान हो सकता है।

खेल स्टेडियम के विकास, मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए बजट की मांग भेजी गई है। जल्द ही बजट मंजूर हो जाएगा, जिसके बाद सभी काम करा दिए जाएंगे। -शालिनी शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed