फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   17 pyre burnt, seven confirmed dead from corona confirmed

17 चिताएं जलीं, कोरोना से मरने वाले सात की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
17 pyre burnt, seven confirmed dead from corona confirmed
यमुनानगर। जानलेवा कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को श्मशानघाट में कोरोना गाइडलाइन के तहत 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से 7 संक्रमितों की जान जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही 436 नए संक्रमित मिले हैं। उधर 481 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 17 हजार 938 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 15 हजार 673 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नंदा कॉलोनी निवासी 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत सिविल अस्पताल में हुई है। शास्त्री कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की मौत जेपी अस्पताल में हुई है। मॉडल टाउन निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में हुई। वृद्ध को कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी थी। गांधीधाम निवासी 33 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल यमुनानगर में मौत हुई। सेक्टर-17 जगाधरी निवासी 74 वर्षीय वृद्धा की गाबा अस्पताल, भेडथल गांव निवासी 64 वर्षीय वृद्धा की ईएसआई कोविड-19 अस्पताल और कल्याण निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की सिविल अस्पताल यमुनानगर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी 50 वर्षीय पुरुष, सलेमपुर बांगर निवासी 44 वर्षीय महिला, श्यामसुंदरपुरी निवासी 47 वर्षीय पुरुष, रामनगर ससोली रोड निवासी 34 वर्षीय पुरुष, करनाल नीलोखेड़ी निवासी 66 वर्षीय महिला, धर्मपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, चोपड़ा गार्डन निवासी 67 वर्षीय पुरुष, सरस्वतीनगर निवासी 85 वर्षीय महिला, कृष्णा कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, अलाहर निवासी 52 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 2012 एक्टिव केस है। जिनमें से 42 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 313 संक्रमित मरीज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 1657 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले की रिकवरी दर 87.37 फीसदी है। संक्रमण दर 6.22 फीसदी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीम द्वारा 678 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,88,340 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,64,338 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3761 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed