फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   17 hours of continuous rain brought disaster with it

Yamuna Nagar News: 17 घंटे की लगातार बारिश अपने साथ लाई आफत

Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
17 hours of continuous rain brought disaster with it
बर्तन बाजार में हुए जलभराव में खराब हुई एक्टिवा को लेकर जाता व्य​​​क्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को 17 घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस मानसून सीजन में यह पहली बार है जब लगातार इतने घंटे बारिश हुई हो। बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। कई जगह सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। लोगों के वाहन पानी में खराब हो गए। जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक अशोक विहार कॉलोनी के मोड़ पर ढक्कन खुला होने से बाइक सीवरेज के अंदर गिर गई। गनीमत यह रही कि बाइक चालक बाहर ही गिर गया। हाइड्रा की मदद से बाइक को सीवरेज से बाहर निकाला गया। वहीं धान, गन्ना समेत अन्य फसलों के खेत भी पानी से लबालब हो गए। जगाधरी-पाबनी रोड पर महलांवाली गांव के पास शीशम का पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। जिले में औसतन 55 एमएम से ज्यादा बारिश हुई।
बारिश से जगाधरी के मटका चौक, अशोक विहार कॉलोनी, बर्तन बाजार, मसीह कॉलोनी, नगर निगम कार्यालय जगाधरी के सामने, यमुनानगर में मॉडल का शक्ति नगर, ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स, ससौली रोड, लाजपत नगर, आजाद नगर, पुराना नेशनल हाईवे, सरोजिनी कॉलोनी, बस स्टैंड यमुनानगर, व्यास के सामने जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत शक्ति नगर, मटका चौक व बर्तन बाजार में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री व न्यूनतम में एक डिग्री की कमी आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश छछरौली में 112 एमएम, जगाधरी में 90 एमएम, रादौर में 05 एमएम, सरस्वतीनगर में 16 एमएम, साढौरा में 40 एमएम बारिश हुई। फेरुवाला गांव में पुलिया के नीचे से आ रहा पानी खेतों में घुस गया। जिससे कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया के पास जहां से पानी की निकासी होती है, वहां पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। जिससे सारा पानी खेतों में घुस गया। वहीं सोम नदी में 295 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया जो कि सामान्य है। व्यासपुर में वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक स्टेट हाईवे पर जलभराव हो गया। यहां एक फीट तक पानी सड़क पर भर गया।

बारिश होने से शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही। सड़कों किनारे जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। जाम की वजह से लोगों को कहीं आने जाने में काफी समय लगा। सुबह के समय बारिश इतनी तेज थी कि विद्यार्थी स्कूलों समय पर नहीं पहुंच सके। उनकी वर्दी, जूते व बैग भीग गए। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम पर आने जाने में काफी परेशानी हुई।

बर्तन बाजार में हुए जलभराव में खराब हुई एक्टिवा को लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed