{"_id":"68eff57459deb00fd5002689","slug":"17-firs-registered-for-illegal-mining-in-four-months-rs-90-lakh-fine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-145456-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार माह में अवैध खनन की 17 एफआईआर, 90 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार माह में अवैध खनन की 17 एफआईआर, 90 लाख जुर्माना
Thu, 16 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला में अवैध रूप से होने वाले खनन को रोकने के लिए प्रशासन के अधिकारियों की टीमें बनाई हैं। यह टीमें नाके लगाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करके वाहनों के चालान भी करती हैं। जुलाई से अक्टूबर माह तक अवैध खनन में लिप्त 112 वाहन सीज किए गए हैं। अवैध खनन की 17 एफआईआर दर्ज की गई। 51 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अवैध खनन में लिप्त वाहनों से 44 लाख 66 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसी प्रकार स्टोन क्रशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट से 45 लाख 44,872 रुपये की वसूली की गई। इस तरह कुल 90 लाख 10, 872 रुपये की वसूले जा चुके हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे स्वयं व गठित टीमों के साथ अवैध खनन पर नियंत्रण रखने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ाएं। जहां अवैध खनन की शिकायत मिलती है, ऐसे स्थानों पर पुलिस विभाग के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारी भी अपनी पैनी नजर रखें और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाएं।