{"_id":"664bd721c76b86a3ff044cc4","slug":"17-cattle-freed-from-smugglers-two-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119275-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तस्करों से मुक्त कराए 17 मवेशी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तस्करों से मुक्त कराए 17 मवेशी, दो गिरफ्तार
Tue, 21 May 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना पुलिस ने कलानौर नाके पर गाड़ी से 17 मवेशियों को मुक्त करवाया। मवेशियों को वध के लिए यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर अंबाला की तरफ से मवेशियों को अशोका लीलैंड गाड़ी में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जाएगें। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ कलानौर नाके पर पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक गाड़ी आती दिखाई दी। जब उन्होंने गाड़ी को रोककर चैक किया तो उसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था।
जांच करने पर गाड़ी में 13 भैंसे व चार कटड़े भरे हुए थे। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाकर मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पशु तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गांव गुमटी निवासी हारून व गांव घघोद निवासी अब्दुल रहमान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।