फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1625 eligible people will get plots in Sector-23

Yamuna Nagar News: सेक्टर-23 में 1625 पात्रों को मिलेंगे प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
1625 eligible people will get plots in Sector-23
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किरायेदारों व बेघरों को घर देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पात्रों को प्लाॅट देने के लिए नगर निगम ने मात्र दो दिन में 1625 पात्रों से स्व घोषणा पत्र भरवाए हैं। पात्रों को जगाधरी के सेक्टर- 23 में प्लाॅट दिए जाएंगे।
दो दिन पहले ही निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर स्व घोषणा पत्र भरवाने के लिए निगम के 122 कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। निगम कर्मियों ने प्रत्येक वार्ड में पात्रों के पास जाकर उनसे स्व घोषणा पत्र भरवाए और उनकी जांच की।
विज्ञापन

निगमायुक्त सिन्हा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के जिन बीपीएल परिवारों के पास अपना आवास नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने को प्लॉट व फ्लैट देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत पात्रों को अपना मकान बनाने के लिए सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में प्लॉट दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में जगाधरी के सेक्टर 23 में 2008 पात्रों को प्लॉट दिए जाने की सूची मिली है। इन पात्रों के पास अपना मकान या प्लॉट है या नहीं। इसके लिए सरकार के निर्देशों पर इन पात्रों से स्व-घोषणा पत्र भरवाए गए। इस दौरान 2008 में से कुल 1625 पात्रों से स्व घोषणा पत्र भरवाए गए। इनमें से 137 पात्र संदिग्ध हैं। जिनकी जांच की जाएगी। वहीं 383 लंबित हैं।

इनमें से कुछ का आवेदन करते समय दिया गया पता सही नहीं मिला। कुछ का नंबर बंद या गलत हैं। कुछ ने प्लॉट लेने से मना कर दिया व कुछ यहां से दूसरे जिलों व राज्यों में शिफ्ट हो गए। भरवाए गए 1625 पात्रों के स्व घोषणा पत्रों में से 1488 सही हैं। इन पात्रों को प्लाॅट देने की अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किस्त पूरी होते ही इन पात्रों को प्लॉट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed