फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1.60 lakhs recovered by threatening to implicate in rape case

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 1.60 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakhs recovered by threatening to implicate in rape case
फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनजान महिला से दोस्ती आपको भारी पड़ सकती है, जैसा कि साढौरा में एक युवक के साथ हुआ। पहले मीठी बातों में युवती ने युवक को जाल में फंसाया। फिर झांसा देकर एक होटल में बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इसके बाद दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 1.60 लाख रुपये वसूल लिए। यही नहीं पांच दिन के भीतर एक लाख रुपये और देने की मांग की। पीड़ित युवक की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवती समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि वह सरस्वतीनगर नगर में रहता है और भेरथल स्थित फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके फेसबुक पर 25 नवंबर को कीर्ति भारद्वाज नाम से एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद 26 नवंबर को उसकी मैसेंजर पर वीडियो कॉल आई। फिर अक्सर युवती उससे किसी न किसी बहाने से फोन पर बात करने लगी। आरोप है कि छह दिसंबर को कीर्ति ने उसे आईसीआईसीआई बैंक जगाधरी में मिलने के लिए बुलाया। साथ ही माता-पिता की बीमारी का हवाला देकर नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर युवक ने उसे मदद का भरोसा दिया। फिर 10 दिसंबर को कीर्ति ने उसे जगाधरी बस स्टैंड पर बुलाकर किसी रिश्तेदार से मिलवाने का झांसा दिया। इस दौरान उसे रिश्तेदार का इंतजार करने के बहाने पास के होटल में रुकवा दिया। तभी वहां पर एक महिला के साथ तीन-चार व्यक्ति कार में आ धमके। आते ही उन्होंने युवक से मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपी की धमकी से डरकर युवक ने अपने दोस्त मंजीत को फोन कर रुपये की व्यवस्था करने को कहा। थोड़ी देर में उसका दोस्त मंजीत, गौरव सिंगला, आशुतोष मल्होत्रा और नीरज बख्शी के साथ मौके पर पहुंचा। दोस्तों ने 1.60 लाख रुपये की व्यवस्था कर आरोपियों को दिए। इसके बाद आरोपियों ने पांच दिन में एक लाख रुपये और देने की मांग रखी। ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। घटना के संबंध में युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कीर्ति और घटनास्थल पर पहुंची उसकी मौसी, टिंका शर्मा तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed