फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 pyre burnt in crematorium, 387 newly infected, Yamunanagar

श्मशान में जलीं 16 चिताएं, 387 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
16 pyre burnt in crematorium, 387 newly infected, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को 16 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पांच मौतों की पुष्टि की है। वहीं रविवार को 387 और कोरोना के नए केस मिले हैं। जिले में रविवार को 273 संक्रमित मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की है। जिले में अब तक कुल 20,673 केस मिल चुके हैं। जिनमें से 18,265 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना से गांव तेलीपुरा निवासी 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में हुई है। पेपर मिल कालोनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। विश्वकर्मा मोहल्ला जगाधरी निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत मुलाना अस्पताल में हुई। पुराना हमीदा निवासी 67 वर्षीय वृद्धा की मौत जेपी अस्पताल में हो गई। बैंक कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय अधेड़ की मौत पंचकूला के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं फर्कपुर के वार्ड नंबर 18 से 59 वर्षीय महिला, बसंतपुरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, श्यामपुरा से 50 वर्षीय अधेड., नागर खजूरी से 34 वर्षीय व्यक्ति, अशोक विहार से 62, सुढैल से 55 वर्षीय अधेड., इंद्रापुरम से 47 वर्षीय अधेड., अशोक विहार से 58 वर्षीय महिला, सेक्टर 17 से 68 वर्षीय वृद्ध, सुढैल से 58 वर्षीय वृद्ध व रुपनगर निवासी एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ .विजय दहिया ने बताया कि जिले में 2108 एक्टिव केस हो गए है। जिनमें से 1587 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 29 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 492 संक्रमित मरीज जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 3,01,192 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,75,264 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 280 सैंपल लिए गए। जबकि 2154 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।

होम आइसोलेशन मरीजों का सहारा बनी रेडक्रॉस
यमुनानगर। रेडक्रॉस समिति शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ लेकर होम आइसोलेशन व अन्य गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा नौ मई से निरंतर मुहैया करा रही है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अब तक 230 जरूरतमंदों ने ऑक्सीजन के लिए पोर्टल पर आवेदन किया। जिनमें से 119 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। वहीं 111 के आवेदन निरस्त किए गए। उन्होंने बताया कि जिले की 6 स्वयंसेवी संस्थाएं भी रेडक्रॉस समिति को सहयोग कर रही है। जिनमें से शांति फाउंडेशन, जीवनदीप संस्थान, संत निरंकारी मंडल, गुरु तेग बहादुर लंगर सेवा सोसायटी, रोटरी क्लब रोविरा तथा काइट्स शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed