{"_id":"5d17a4e18ebc3e3c823c1bfb","slug":"156183060420-yamuna-nagar-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सिर पर, पानी निकासी के लिये नहीं हो पाई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सिर पर, पानी निकासी के लिये नहीं हो पाई नालों की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कस्बा बिलासपुर में पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले सफाई के अभाव में मानसून सीजन में कस्बावासियों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों में भारी मात्रा में गंदगी व पॉलिथीन जमा होने से पानी निकासी पूरी तरह से रुक गई है, वहीं दूसरी ओर गंदगी व बदबू का आलम हो गया है। कस्बावासियों का कहना है कि समय रहते नालों की सफाई नहीं करवाई गई तो बरसात का पानी दुकानों व घरों की ओर रुख करेगा। जिससे कस्बावासियों को भारी नुकसान होगा। एक वर्ष पूर्व लोकनिर्माण विभाग की ओर से बिलासपुर में शिव व अग्रसेन चौक, छोटा बस स्टैंड, शिव चौक से कपालमोचन मार्ग, अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार को जाने वाला मार्ग, कपाल मोचन मार्ग से मुख्य बाजार तक आने वाले मार्ग, चौराही मोड, राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी के समीप, बिलासपुर साढौरा मार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण किया गया था। नालों के निर्माण हुए एक वर्ष बीत जाने के पश्चात आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मौका का जायजा नही लिया और न ही नालों की सफाई को लेकर ठोक कदम उठाया। जिसका खामियाजा लोगों को बरसात आने पर भुगतना पड़ेगा।
सफाई को लेकर नहीं कोई गंभीर
कस्बा के रमन धमीजा, राकेश बेदी, रणजीत सैनी, तनवीर, वीरू व जसवंत का कहना है कि प्रशासन ने कस्बा में पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण तो करवा दिया लेकिन इनकी साफ सफाई को लेकर कोई भी अधिकारी गंभीर नजर नही आ रहा है। अधिकतर नालों में भारी मात्रा में गंदगी व पॉलिथीन जमा है जिसके कारण रोजाना के पानी निकासी में परेशानी आ रही है तो बारिश के पानी की निकासी होना मुश्किल है। इस बारे में उपमंडल अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश आने पर पानी निकासी के लिए बनाए नाले का पानी दुकानों में प्रवेश करेेगा। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कस्बावासियों ने उपमंडल प्रशासन से जल्द से जल्द नालों की सफाई करने की गुहार लगाई है।
अधिकतर जगहों पर नहीं ढका गया नाला
कस्बा में बनाए गए नालों में कई जगह पर नालों को बना कर ढका नहीं गया है जिससे आम जन के गिरने का भय बना रहता है। इसके साथ नालों में खड़े गंदे पानी में मक्खी, मच्छर पैदा होने से चारों ओर बदबू का आलम बना रहता है। जिससे भयंकर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
पंचायत की जिम्मेदारी नालों की साफ सफाई: कर्ण
लोक निर्माण विभाग के जेई कर्ण सिंह ने बताया कि विभाग ने कस्बा में पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करवा दिया है नालों की साफ सफाई का कार्य स्थानीय पंचायत या नगरपालिका की जिम्मेवारी बनती है।