फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्पीकर ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

स्पीकर ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्पीकर ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
छछरौली विधानसभा विधायक और स्पीकर कंवरपाल ने वीरवार को छछरौली के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने उनका शीघ्र समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे जनहित में लोगों की समस्याओं, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटान करें। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जो सरकार ने चला रखी हैं, उनको अपनाकर लाभ उठाएं। खुले दरबार में लोगों ने उनके समक्ष कई प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें रखी, जिस पर स्पीकर ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले दरबार में कडकौली निवासी हरबंस सिंह ने तहसील परिसर में लगे खराब जनरेटर को बदलवाने, बलोली निवासी हरदविन्दर सिंह ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने, पंजेटों निवासी अनिल ने पंडितों वाली गली में बिजली की लटक रही पुरानी तारों को बदलवाने आदि मांगें रखी। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एसडीओ प्रमोद गुप्ता, पीडब्ल्यूडी विभाग से जेई नरेश कुमार, बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सुमन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सविता, कृषि विभाग से अरुण, वन विभाग से आईएफएस सुनील व डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, मेडिकल अधिकारी छछरौली डॉक्टर जिनेश, पंचायत विभाग से बलदेव लिपिक, समाज कल्याण विभाग से बाबू राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा, खिजराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद, खिजराबाद भाजपा मंडल महामंत्री बलविंद्र सिंह, कुलदीप राणा मानखेड़ी, राजकुमार छछरौली, हरबंस कडकौली, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed