फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   निगम के अधिनियम 331 को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी

निगम के अधिनियम 331 को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी

Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
निगम के अधिनियम 331 को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी
यमुनानगर। सूरत अग्निकांड के बाद भी नगर निगम ने अभी तक शहर में नियमों के खिलाफ चल रहे कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी चलाने पर ढील बरत रही है। नियमों को ताक में रखकर चल रहे ऐसे शिक्षण संस्थानों का जिम्मेदार नगर निगम है। शहर में छोटे बड़े मिलाकर करीब सवा सौ कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। किसी भी कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी के पास इसके लिए परमिशन नहीं है, न ही नगर निगम के पास इसका कोई रिकार्ड है।
विज्ञापन

चूंकि नगर निगम अधिनियम की धारा 331 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। शहर में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी किसी के पास रजिस्ट्रेशन नहीं है। या यूं कहीं कि भविष्य बनाने के चक्कर में बच्चों का जीवन दांव पर लगा हुआ है और इसका जिम्मेदार सीधे-सीधे नगर निगम है। जिस तरह शहर में कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी चल रही हैं ऐसे में सूरत जैसा हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी आखिर लेगा कौन। जिन पर इसकी जिम्मेदारी है वे तो उदासीन बैठ सिर्फ ड्यूटी का वक्त का काट रहे है। यही कारण है कि एक सप्ताह बाद भी प्रशासन आंख मूंदे यह सब होते देख रहा है। अभी तक प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास शहर में चल रहे ऐसे संस्थानों की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

संस्थानों में नहीं किसी तरह के सुरक्षा उपकरण
कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी संचालक आपके बच्चों का भविष्य बनाने का दावा करके उनका जीवन किसी तरह दांव पर लगा रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि किसी भी कोचिंग सेंटर में अग्निश्मन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा यंत्रों का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संर्कीण जगह में चल रहे 40-40 बच्चों के बैच वाले सेंटर
कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी चलाने के लिए नगर निगम के तहत नियम तय है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते है। दूसरों को सिद्धांतों का पाठ पढ़ाने वाले स्वयं इन्हें रौंद रहे हैं। संर्कीण गलियों में ऐसे कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जिनके एक एक बैच में 40-40 बच्चे कोचिंग लेते हैं। ऐसे में यहा आपात के समय सहायता पहुंचाना बेहद मुश्किल होगा।
आपात के समय निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता
आग लगने, भूकंप आने जैसी आपदा के समय बच कर निकलने के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। शहर में चल रहे किसी भी संस्थान में आपदा के समय बचकर निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। केवल एक ही रास्ता, सीढ़ी है। जिसका प्रयोग किया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वयं व दूसरों के बचाव में ही काफी नुकसान हो जाएगा।
सवा सौ से ज्यादा कोचिंग सेंटर व एकेडमी, अभिभावकों को भी नहीं सुध
शहर में छोटे बड़े कोचिंग सेंटर व एजुकेशन एकेडमी की संख्या करीब सवा सौ है। इसका सटीक संख्या प्रशासन के पास भी नहीं है। वहीं यहां कोचिंग ले रहे स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने भी कभी सेंटर व एकेडमी के ढांचे व यहां सुरक्षा बंदोबस्त के बारे कभी न तो पूछताछ की और न ही इसे लेकर कभी चिंता जाहिर की। जिस कारण संचालक सिर्फ अपने फायदे के लिए मासूम बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।

कुछ ऐसा रहा नगर निगम कमिश्नर का जवाब
इस बारे जब नगर निगम कमिश्नर पूजा चांवरिया से जब बात करनी चाही, तो उनका रवैया बेहद ही उदासीन मिला। पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो बोलीं कि उनके सरकारी नंबर पर बात करें। जब लैंड नंबर डॉयल किया, तो वह नहीं लगा। जिसके बाद शाम फिर उनके निजी नंबर पर बात की, तो मैडम ने वहीं बात दोहराई। जब इस बारे पूछा गया, तो बेहद गंभीर मुद्दा उन्होंने कुछ इस तरह चलता कर दिया।
कमिश्नर से बातचीत के अंश
सवाल- नगर निगम ने कभी ऐसे संस्थानों की जांच नहीं की क्यूं?
जवाब- फायर वीक में हमारी टीम हर जगह गई थी। वहां भी गई थी, हम दोबारा फिर भेज देंगे।
सवाल- नगर निगम में कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं?
जवाब- देखो जी, जो शहर में हैं उनका तो पता ही है।
सवाल- नगर निगम के अधिनियम 331 के तहत परमिशन लेकर ही ऐसे संस्थान चलाए जाते हैं?
जवाब- इसका पता नहीं है, पता करवा लिया जाएगा।
सवाल- कितने संस्थान ऐसे हैं, जिन्हें नगर निगम परमिशन है?
जवाब- पता नहीं, इसका पता करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed