फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कलानौर यमुना नदी के पुल पर पापुलर से लदे ट्रक और ट्रॉली का फटा टायर

कलानौर यमुना नदी के पुल पर पापुलर से लदे ट्रक और ट्रॉली का फटा टायर

Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कलानौर यमुना नदी के पुल पर पापुलर से लदे ट्रक और ट्रॉली का फटा टायर
यमुनानगर। कलानौर यमुना नदी के पुल पर एक ट्रक व पापुलर से लदी ट्रॉली का बीच रास्ते टायर फट गया। जिसके बाद नये बने नेशनल हाईवे के दोनों छोर पर पांच से छह किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। जाम कई घंटे तक लगा रहा, तब तक हरियाणा-यूपी की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। स्थिति ज्यादा गंभीर इसलिए हुई टायर फटने से ट्रॉली बीच रास्ते ही खड़ी हो गई। ऐसे में निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और जाम लग गया। यह घटना मंगलवार सुबह चार बजे के करीब मंडोली गांव के पास हुई। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सात घंटे जाम के बाद मिली राहत
दरअसल, जाम आला सुबह चार बजे लगना शुरू हो गया जो कि सुबह 11 बजे तक रहा। इस दौरान भी वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। वहीं जाम में घंटों फंसे रहने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि दोनों सीमाओं में जाने के लिए यही एक मेन रास्ता है, इसलिए लोगों को जाम में रहकर इसके खुलने का इंतजार करना पड़ा। उधर, जाम का फायदा फड़ी दुकानदारों को मिला। दुकानदार अपनी रेहड़यिां लेकर जाम में पहुंच गए। इस दौरान उन्हें जमकर चांदी कूटी।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से खुला जाम
सदर थाना यमुनानगर कलानौर चौकी इंचार्ज कुशल पाल जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए तुरंत जवानों को कार्य पर लगा दिया। टायर फटे दोनों वाहनों को तुरंत किसी तरह से साइड में करवाया। तब जाकर जाम खुला। कुशल पाल ने बताया कि दोनों वाहनों के टायर फटने से यह जाम की स्थित बनी। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इसके अलावा वाहनों को हिदायत भी दी गई वह हाइवे पर जल्दबाजी न करें। वाहनों को धीमी गति में चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed