फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिलवाई जाए पांच वर्ष की स्थाई मान्यता

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिलवाई जाए पांच वर्ष की स्थाई मान्यता

Tue, 28 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को दिलवाई जाए पांच वर्ष की स्थाई मान्यता
यमुनानगर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रादौर के सदस्यों ने विधायक श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश भर के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को अगले पांच वर्ष के लिए स्थायी मान्यता दिलवाए जाने और उन्हें मान्यता लेने के लिए अपने दस्तावेज पूरे करने के लिए समय दिलवाए जाने की मांग की। विधायक श्याम सिंह राणा ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों को उनकी मांग शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के दर्जन भर सदस्य पूर्व ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह राणा व पलविंद्र के नेतृत्व में विधायक श्याम सिंह राणा के कस्बा स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने विधायक श्याम सिंह राणा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश भर में करीब दस हजार स्कूल अस्थाई मान्यता लेकर लाखों बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रहे हैं। वहीं, हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। मगर उन्हें स्थायी मान्यता नहीं मिली है। जबकि हर वर्ष उन्हें अस्थाई मान्यता लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक को बताया कि स्थाई मान्यता लेने के लिए निजी स्कूल संचालकों पर इतनी शर्तें थोप दी गई हैं जिन्हें पूरा करना आम स्कूल के बस की बात नहीं है। क्योंकि ऐसे स्कूल कम फीस लेकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिससे स्कूलों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूलों पर स्थायी मान्यता लेने के लिए भारी भरकम शर्तें थोप देना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने विधायक से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को अगले पांच वर्ष तक स्थायी मान्यता दिलवाए जाने की मांग की। ताकि ऐसे स्कूल अगले पांच वर्ष में अपनी सभी शर्तें पूरी करके स्थायी मान्यता ले सकें। विधायक श्याम सिंह राणा ने एसोसिएशन के सदस्यों को उनकी मांग प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर पूरी करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed